फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अन्याय व अत्याचार बढ़ने पर पृथ्वी में अवतार लेते हैं भगवान

अन्याय व अत्याचार बढ़ने पर पृथ्वी में अवतार लेते हैं भगवान

Sun, 03 Mar 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
अन्याय व अत्याचार बढ़ने पर पृथ्वी में अवतार लेते हैं भगवान
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवे दिन वृंदावनधाम से पधारे आचार्य मुकुलकृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान कंश वध की कथा सुनाते हुए कहा कि धरती पर अन्याय और अत्याचार बढ़ने पर भगवान स्वयं पृथ्वी पर अवतार लेते हैं और दुष्टों का संहार करते हैं।
विज्ञापन

आचार्य ने रुकमणि विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि रुकमणि कुंदनपुर के राजा भीष्मक की कन्या थी और स्वयं लक्ष्मी का अवतार थी। राजा भीष्मक अपनी पुत्री का विवाह श्रीकृष्ण से करना चाहते थे लेकिन उसका पुत्र रुक्मैया राजी नही था। वह रुकमणि का विवाह शिशुपाल से करना चाहता था पर रुकमणि इसके लिए राजी नही थी। विवाह की रस्म के अनुसार जब रुकमणि माता पूजन के लिए आई तब श्रीकृष्ण जी उन्हें अपने रथ पर बैठाकर ले गए। इसके बाद रुकमणि का विवाह श्रीकृष्ण के साथ हुआ। आचार्य ने कहा कि ऐसी लीला भगवान के सिवाय दुनिया में कोई नही कर सकता। महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत में प्राण है जो भी ठाकुर जी के इन पांचों गीतों को भाव से गाता है वह भव सागर को पार हो जाता हैं। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

दुष्टों की संहार करने को प्रभु लेते अवतार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed