{"_id":"5cbf52f3bdec22143e2c8196","slug":"81556042483-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया का प्रकोप बढ़ा, एक और युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया का प्रकोप बढ़ा, एक और युवती की मौत
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी के चलते डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डायरिया से पीड़ित एक युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं बाजार जा रहा एक युवक रास्ते में गश खाकर गिर गया। बड़ी संख्या में उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मौसम में बदलाव के बाद तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लोग विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या डायरिया से पीड़ित मरीजों की है। गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल के वार्डों में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी दीपक (22) दोपहर के समय बाजार जा रहा था। रास्ते में गश खाकर गिर गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जनपद बांदा के बिजलीखेड़ा निवासी रक्षा (19) पुत्री मलखान राजपूत अपनी रिश्तेदारी में महोबा आई थी। अचानक हालत बिगड़ने और उल्टी दस्त होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ने और उमस होने से हीट स्ट्रोक व उल्टी दस्त के मरीजों में इजाफा हुआ है। धूप से बचाव के साथ खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।