{"_id":"5b463c064f1c1bbe248b5ed9","slug":"81531329542-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में बदले मौसम के मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली। सारा दिन आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम बहिंगा में एक चरवाहे की मौत हो गई।
कस्बा श्रीनगर में दिन में एक बजे से दो बजे तक झमाझम बारिश होने से जगह जगह पानी भर गया। खेत तालाबों में पानी आने से किसान भी खासा खुश नजर आया। महोबा में भी बादल छाए रहने के साथ साथ हल्की फुल्की बारिश हुई। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। श्रीनगर क्षेत्र में सूख रही खरीफ की फसल बारिश होने से संजीवनी मिल गई। सूख रहे खेत लहलहा उठे। वहीं बुआई के लिए पानी का इंतजार कर रहे किसानों ने अब खेेतों में जुुताई बुुआई भी शुरु कर दी है। जगह जगह जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बहिंगा में बुधवार को हुई बारिश से बचने के लिए खेत में काम में बकरियां चरा रहे बहिंगा निवासी रामसजीवन 45 पुत्र शिवराम पानी से बचने के लिए खेत के पास लगे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी समय अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे रामसजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को जिलेभर में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं का लोगों ने आनंद लिया।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत
-बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ खुशगवार