फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   81,351 cases resolved in Lok Adalat

Mahoba News: लोक अदालत में 81,351 वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 10 Sep 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
81,351 cases resolved in Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 81,351 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ कराया।
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय डॉ. बालमुकुंद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण राजेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार आदि न्यायिक अधिकारियों ने अपने न्यायालयाें में वादाें का निस्तारण कराया। इस दौरान कुल 81,351 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें सिविल के सात, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के तीन, वैवाहिक मामलों के 24, एनआई एक्ट के पांच, बैंक ऋण के 151, राजस्व के 32,358, लघु आपराधिक मामलों के 5,784 वादाें का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

उत्तराधिकार के 181, प्री-लिटिगेशन स्तर के टेलीफोन बिल से संबंधित छह मामलों व अन्य प्रकार के कुल 42,830 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राजीव कुमार पालीवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed