फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   75 gurus of path-breaking talented gurus honored, encouraged

गुरुजनों का हुआ सम्मान, याद किए गए डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन

Sun, 05 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
75 gurus of path-breaking talented gurus honored, encouraged
संगीत शिक्षक अबोध सोनी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि - फोटो : MAHOBA
महोबा। शिक्षक दिवस पर जिले से 75 प्रतिभावान शिक्षकों को मंच पर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। शिक्षण कार्य में उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा। साथ ही शिक्षक अशोक कुमार को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला सेवा योजना सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि सभी को उनके विचार आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर बीएसए सूर्यभान सिंह, एबीएसए आभा अग्रवाल, आदित्य मणि शर्मा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज में सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डीएवी कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि गुरु के बिना शिक्षित समाज की परिकल्पना अधूरी है।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी के सभागार में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक विजय बहादुर द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालक दास पाल, प्रबंध समिति के प्रबंधक जितेन्द्र सिंह सेंगर के साथ अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राम बहादुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के कार्यों को सराहा
महोबा। शिक्षक दिवस पर वीरभूमि महाविद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह रहे। उच्च शिक्षा में बेहतर काम करने वाले 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रो. सुशील बाबू ने अंग वस्त्र तथा सम्मान पत्र देकर शिक्षकों सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार पांडे ने किया। (संवाद)
अबोध सोनी को बाबू लाल स्मृति शिक्षक रत्न सम्मान
महोबा। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुकुंद फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 चयनित शिक्षकों को बाबूलाल तिवारी स्मृति शिक्षक रत्न सम्मान के द्वारा सम्मानित किया गया। अबोध सोनी को शिक्षक रत्न सम्मान के रूप में 11 हजार रुपये सम्मान राशि, प्रमाण पत्र देकर एव शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षि का अपर्णा नायक, कमलेश रैकवार, प्रेम अनुरागी, महेश सक्सेना, राज किशोर, दिलीप कुमार, राम सिंह, रामदीन सोनी, वीर बहादुर सिंह, दिलीप अहिरवार, राम कृपाल , रितु गुप्ता ,जग प्रसाद तिवारी, श्री कृष्ण मोहन नायक, शीतल प्रसाद अहिरवार,सरगम खरे, ललित कुमार सक्सेना, आचार्य राम अवतार, शशीकांत अग्रवाल, उमाशंकर त्रिपाठी, नियाज मोहम्मद, मनोज तिवारी को प्रोफेसर एसपी गुप्ता व भारत विशाल शुक्ला ने सभी को शॉल स्मृति चिन्ह आदि भेंट किया गया।(संवाद)

----------------------------------------------------
सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
पनवाड़ी (महोबा)। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उतर प्रदेशीय शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 शिक्षको का शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान सिंह, डायट प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना, बीईओ शैलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। शंकरलाल, बेनीबाई, लक्ष्मी नारायण, अयोध्या प्रसाद, मातादीन, कन्हैया लाल, ब्रज विहारी, बृजगोपाल, आत्मदेव, राजाराम शिक्षकों को सम्मानित किया गया। देवेंद्र चतुर्वेदी, अनिल तेजस, नम्रता जैन, मनीष सोनी, प्रदीप कवियों ने शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधी। (संवाद)

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या काव्यपाठ करते कवि

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या काव्यपाठ करते कवि- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed