{"_id":"571d0e244f1c1b967f8b541b","slug":"71-jodon-ne-thaama-ek-dooje-ka-haath","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में वैवाहिक रस्म पूरी कराते पंडित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधी समाज जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 71 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। विद्वान पंडितों ने शादी की रस्म पूरी कराई और बुजुर्गों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।राठ रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की रस्म दो बार में पूरी कराई गई। सुबह के समय 40 जोड़ों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई इसके बाद शादी की रस्म हुई। शाम के समय 31 जोड़ों ने फेरे लिए। समारोह में वधू को उपहार में कपड़े व आभूषण देकर विदा किया गया।
समाज के अध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत ने कहा कि यह आयोजन स्वामी ब्रह्मानंद के आदर्शों पर चलकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी जीवन भर खर्चीली शादियों के विरोधी रहे। उन्होंने जुआ, शराब व दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। सम्मेलन में बिहारीलाल महान, चरनसिंह, रामसहाय राजपूत, विनोद कुमार राजपूत, गिरजानंद, डा. अजय राजपूत, मानिकचंद्र, रामहेत, भानसिंह आदि रहे। वर व वधू को पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने आशीर्वाद दिया।