फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दो हजार लोगों को पान से मिल रहा रोजगार

दो हजार लोगों को पान से मिल रहा रोजगार

Mon, 30 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दो हजार लोगों को पान से मिल रहा रोजगार
महोबा। रिमझिम बारिश के साथ ही पान बरेजों में देशावरी पान की फसल लहलहाने लगी। गर्मी और लू से बर्बाद हुई 20 लाख की पान की फसल की भरपाई के लिए अब किसान दिनरात मेहनत कर रहा है। पान की खेती में करीब दो हजार पान कृषक लगे हुए है। पान की हरीभरी फसल देख पान कृषक खासा खुश है।
विज्ञापन

देश विदेश में मशहूर महोबा का पान लबों की शान की खेती अब 600 एकड़ से सिमटकर 55 एकड़ में रह गई है लेकिन अभी भी अपने पुश्तैनी पान के कारोबार में दो हजार से ज्यादा पान किसान जुटा हुआ है। करारेपन के लिए मशहूर देशावरी पान समूचे देश के अलावा विदेशों में भी भेजा जाता है। इस साल तापमान बढ़ने से और गर्मी के चलते करीब 20 लाख रुपये की पान की फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

इस साल बारिश में मूसलाधार बारिश न होकर रिमझिम बारिश से पान की फसल लहलहाने लगी। पान बरेजों में हरे भरे पान के पत्ते इस बार किसानों को करीब डेढ़ गुना लाभ देंगे। हालांकि बीच में एक दो बार तेज बारिश होने से थोड़ा बहुत नीचे के हिस्से का पान खराब हुआ है। पान मंडी में इन दिनों पान की आमद बढ़ जाने से पान किसानों को पान की अच्छी कीमत नहीं मिल रही है। पान की फसल के लिए जाड़े का मौसम सबसे मुफीद होता है। इस मौसम में पुराने पान की अच्छी कीमत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा का पान बेहद करारेपन के लिए मशहूर है। सर्दी के मौसम में पान पुराना हो जाने के कारण ज्यादातर किसान इसका बेहतर रखरखाव करके मार्च तक तोड़ते है। यह पुराना पान पेड़ी का पान कहते है। इसी पेड़ी के पान की देश के बड़े बड़े शहरों के अलावा विदेशों में भी मांग की जाती है। यहां की पान की बेल खरीदने के लिए कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई और लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों के लोग आते हैं। पान की बेल की भी अच्छी कीमत मिलती है। कभी ओलावृष्टि और कभी कोहरे कारण पान फसल खराब हो जाती है। जिससे तमाम पान किसानों ने कृषि कार्य से मुंह मोड़ लिया है।
डॉ. रामसेवक चौरसिया
पूर्व प्रधान वैज्ञानिक
पान अनुसंधान केंद्र, महोबा

दो हजार लोगों को पान से मिल रहा रोजगार
-महोबा का पान लबों की शान के लहलहाने से किसान खुश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed