फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   61 kg ganja found in Bolero, four accused arrested

Mahoba News: बोलेरो में मिला 61 किलो गांजा, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
61 kg ganja found in Bolero, four accused arrested
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर पुलिस व स्वाट टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक बोलेरो से 61 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वह अन्य राज्यों से गांजा लाकर बुंदेलखंड के आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने चारों के आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीनगर प्रवीण कुमार सिंह, जिला स्वाट टीम प्रभारी नन्हेलाल यादव और सर्विलांस प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में गठित टीम सिजहरी गांव के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी सूचना मिली कि एक बोलेरो भारी मात्रा में गांजा भरकर महोबा की ओर आ रही है। सूचना पर संयुक्त टीम ने वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान एक बोलेरो 50 मीटर पहले रुक गई। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़ने लगा। तभी घेराबंदी करके पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया और उसमें सवार चार लोगों से पूछताछ की। बोलेरो की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक बोरियों में 61 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी पवन व पुष्पेंद्र यादव निवासीगण सत्तीपुरा महोबा, कंधीलाल कुशवाहा निवासी कस्बाथाई और पवन कुशवाहा निवासी बलदेवनगर ने पूछताछ में बताया कि उनका गांजा तस्करी का एक गैंग है। जो अन्य प्रांतों से गांजा लाकर महोबा व आसपास के जिलों में महंगे दाम पर बेचते हैं। गांजा अलग-अलग लोगों को देते हैं और स्वयं भी पुड़िया बनाकर 100 से 150 रुपये प्रति पुड़िया बेचकर धन कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, एक हजार रुपये व बोलेरो बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed