{"_id":"5d52fd8a8ebc3e6d0806afe3","slug":"60-lakh-construction-works-got-green-signal-in-board-meeting-mahoba-news-knp5074224115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में 60 लाख के निर्माण कार्यों को मिली हरीझंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में 60 लाख के निर्माण कार्यों को मिली हरीझंडी
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत कबरई में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से 60 लाख रुपये की लागत के निर्माण कार्यों को हरी झंडी दी गई। साथ ही प्रमुख मार्गों पर बने नालों में अवैध निर्माण हटाने की मंजूरी बोर्ड ने दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से 60 लाख की लागत से सीसी सड़क इंटरलाकिंग, नाली निर्माण के काम स्वीकृत कराए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि कस्बे में जलापूर्ति के लिए 5 टैंकरों को चलाने की स्वीकृति दी गई है। साथ ही कस्बे के प्रमुख मार्गों में नाले व नाली पर जो अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए गए हैं उन्हें ढहाया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को दूसरी किस्त जल्द डूडा विभाग से दिलाई जाए। अध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की क्रास चेकिंग कराई जा रही है ताकि सभी वार्डों में सफाई ठीक रहे। बैठक में नगर पंचायत ईओ निर्दोष कुमार, वरिष्ठ लिपिक रामबाबू द्विवेदी, अशोक, नीरज, राजेश सहित सदस्य मौजूद रहे।