फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   583 people identified for investigation in Kovid-19 surveillance campaign in mahoba

महोबाः कोविड-19 सर्विलांस अभियान में 583 लोगों को जांच के लिए किया चिह्नित

Sat, 18 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
583 people identified for investigation in Kovid-19 surveillance campaign in mahoba
घर-घर जाकर सर्वे करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पल्स पोलियो की तर्ज पर चलाया गया कोविड-19 सर्विलांस अभियान पूरा हो गया है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की 282 टीमों ने 1.80 लाख घरों का सर्वे कर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पांच से 15 जुलाई तक चले सर्वे में बुखार, जुकाम और सांस के 583 रोगियों को चिह्नित किया गया। इसमें शहरी क्षेत्र में 190 व ग्रामीण इलाकों में 393 संदिग्धों की पहचान हुई।
विज्ञापन

सर्विलांस अभियान के तहत जिले में डोर-टू-डोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध मिले 583 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अर्बन क्षेत्र में 30 टीमों ने 23,183 घरों का सर्वे कर 190 संदिग्धों को चिह्नित किया। ग्रामीण इलाकों में 252 टीमों ने 1,56,944 घरों का सर्वे कर 393 लोगों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रतमेले ने बताया कि जिले में अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बीमार व्यक्ति की इम्युनिटी कम होती है, ऐसे में वायरस आसानी से अटैक कर सकता है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आईसीडीएस विभाग ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed