{"_id":"cf4e01bd35e572e122f9ea261aa7df9e","slug":"58-administered-two-drops-of-life-on-buthaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"558 बूथाें पर पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
558 बूथाें पर पिलाई दो बूंद जिंदगी की
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले में 558 बूथाें पर पांच वर्ष तक के बच्चाें को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सारा दिन पोलियो बूथाें पर पहुंचकर अभिभावकाें ने बच्चाें को पोलियो ड्राप पिलाया । वहीं जिला अस्पताल में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने बच्चे को पोलियों की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूवात कराई।
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को जिले में पोलियो बूथाें पर पांच वर्ष तक के बच्चाें को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिला अस्पताल में बनाए गए पोलियो बूथ पर सीडीओ ने बच्चे को पोेलियो ड्राप पिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगाें को जागरूक होकर पोलियो बूथाें पर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना चाहिए। जिससे जीवन भर बच्चे पोलियो की बीमारी से बचे रहते हैं और उन्हें पोलियो होने का खतरा नहीं रहता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि जिले में 558 बूथ बनाए गए हैं। जहां पोलियो ड्राप पिलाई जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियाें द्वारा डोर टू डोर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चाें को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्हाेंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहेगा। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी वर्मा, शरद तिवारी दाऊ, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी मौजूद रहे।