फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   510 foreigners quarantined in schools

स्कूलों में 510 परदेसियों को किया गया क्वारंटीन

Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
510 foreigners quarantined in schools
महोबा। लॉकडाउन के बाद महानगरों से छोरी-छिपे आए परदेसियो की गांव-गांव में तलाश कर उन्हें ग्रामीणांचलों में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों में भेजा गया। गांव के विद्यालयों व पंचायत भवनों में 120 केंद्रों में 510 प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटीन कर दिया गया है। विद्यालय बंद होने से घरों में मजा मार रहे रसोइयों की क्वारंटीन किए गए श्रमिकों का भोजन बनाने को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। क्वारंटीन किए गए श्रमिकों की निगरानी के लिए पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली, मथुरा, नोएडा, हरियाणा, मुंबई, गुरुग्राम सहित तमाम बड़े महानगरों से लॉकडाउन के बाद काम न मिलने और खानपान के बढ़ते संकट को देखते हुए भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक धीरे-धीरे गांव की तरफ पलायन करने लगे। शुरुआती दौर में अधिक सख्ती न होने के कारण ग्रामीण चुपके से गांव में आकर रहने लगे। कुछ श्रमिक कच्चे रास्तों से भी गांव पहुंच गए। प्रशासन ने गांव में रह रहे प्रवासियों की प्रधानों के माध्यम से पहचान कराकर उन्हें गांव में बनाए गए स्कूलों व पंचायत भवनों में क्वारंटीन करने का सिलसिला तेज कर दिया है। प्रधानों के सहयोग से गांव में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को अब लाकर गांव के स्कूलों और पंचायत भवनों में भेज दिया गया है। जिससे जिला अस्पताल में भी जांच कराने वालों की भीड़ थम गई है। इक्का-दुक्का लोग ही जांच कराने पहुंच रहे हैं। तहसील महोबा के ग्रामीण स्कूलों में बनाए गए 70 क्वारंटीन केंद्रों में 200, तहसील चरखारी में 20 क्वारंटीन केंद्रों में 170 और तहसील कुलपहाड़ में 30 क्वारंटीन केंद्रों में 140 प्रवासी श्रमिकों को रखा गया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र से 50 श्रमिक खिसके
महोबा। क्वारंटीन किए जाने वाले परदेसी अपने घर के करीब तो आ गए लेकिन अभी भी परिवार वालों से दूर हैं। उन्होंने स्कूलों में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों में रखा जा रहा है। जहां पर दो दिनतक तक रहने के बाद ऊब चुके करीब 50 ग्रामीण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा से चपरासी से लड़ाई-झगड़ा कर जबरन खिसक गए। यहां पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी भी ग्रामीणों को रोकने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने किया केंद्र का निरीक्षण
खरेला (महोबा)। चरखारी उप जिलाधिकारी राजेश यादव ने सीओ दिनेश यादव के साथ गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। शहरों से लौटे श्रमिकों के खाने-पीने और उनकी सुविधा की जिम्मेदारी नगर पंचायत को सौंपी गई। साथ में राशन सामग्री लाए एसडीएम ने प्रवासियों के लिए दी। एसडीएम ने सभी को कोरोना वायरस की महामारी से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों मे सहयोग की अपील की। उन्होंने दोनों समय भोजन की व्यवस्था करने का आदेश नगर पंचायत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed