{"_id":"57867fda4f1c1b0e7913edfb","slug":"48-couples-tied-the-knot","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह बंधन में बंधे 48 जोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह बंधन में बंधे 48 जोड़े
अमर उजाला महोबा
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
वर-वधू को आशीर्वाद देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के तत्वाधान में नवीन गल्ला मंडी परिसर में बुधवार को सर्व जातीय विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें 48 युवक-युवतियां विवाह बंधन में बंधे। इसमें एक जोड़े ने निकाह कबूल किया। एसपी गौरव सिंह भी सम्मेलन में शामिल हुए। समिति की ओर से वर-वधू को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया।
गल्ला मंडी परिसर में विवाह सम्मेलन वर-वधू पक्ष से नाते-रिश्तेदार शामिल हुए। छतरपुर, बांदा, हमीरपुर सहित कई जिलोें के युवक-युवतियों को रजिस्ट्रेशन हुआ। सुबह से ही लोग वर-वधू के साथ गल्ला मंडी पहुंचे। मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के थाना लवकुशनगर निवासी इकबाल शाह पुत्र रूसतम अली शाह और सफीना खातून पुत्री रहमत अली शाह ने निकाह कबूल किया। इसके बाद 47 जोड़ों का विधि विधान से विवाह कराया गया। मंडी परिसर में सारा दिन चहल पहल रही। वर-वधू के परिजन, रिश्तेदारों का व्यापार मंडल की तरफ से खानपान का इंतजाम किया गया।
इस मौके पर हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से कम खर्चे में शादियां हो जाती है। इसे समाज के लोगों को अपना कर बेवजह के खर्च से बचना चाहिए। उन्होंने कहा व्यापार मंडल की यह अच्छी पहल है। सम्मेलन में गरीब वर्ग के लोगों की भी शादियां हो जाती है और उनका घर बस जाता है। बांदा सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने कहा सूखे के संकट में गरीबों की शादी कराकर व्यापार मंडल ने अच्छा कार्य किया है। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार, सेवक सिंघी, रामजी गुप्ता, नंदकिशोर पस्तौर आदि व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।