{"_id":"6673238593d6ee596e07f48b","slug":"460-applications-received-for-preparation-in-abhyudaya-coaching-mahoba-news-c-225-1-mah1001-107236-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग में तैयारी के लिए आए 460 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग में तैयारी के लिए आए 460 आवेदन
Wed, 19 Jun 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क तैयारी के लिए संचालित अभ्युदय कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 460 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। एक जुलाई से कोचिंग का संचालन शुरू होगा और विषय विशेषज्ञ शिक्षक छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे।
अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छत्राओं को ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। सिविल सर्विस, नीट, एसएससी, रेलवे, पुलिस, जेईई, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी। इसमें यूपीएससी और यूपीपीसीएस के लिए 120, एसएससी, रेलवे व पुलिस के लिए 260, नीट के लिए 65, जेईई के 14 और एनडीए की तैयारी के लिए एक छात्र ने आवेदन किया।
अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन मेरिट, साक्षात्कार या फिर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इसका निर्णय डीएम की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय संचालन समिति करेगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक जुलाई से प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय प्रशासन की ओर से भी अभ्युदय कोचिंग में तैयारी के लिए आने वाले छात्रों को टैबलेट की सुविधा मुहैया कराई गई है। इससे छात्रों को तैयारी करने में और भी आसानी होगी।