{"_id":"61aa64765475e812102f9747","slug":"37-employees-absent-salary-withheld37-employees-absent-salary-withheld-mahoba-news-knp6675370174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 37 कर्मचारी, एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 37 कर्मचारी, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विकास भवन में संचालित कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान 37 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह ने विकास भवन कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर सांख्यिकी अधिकारी दीनबंधु, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सागर बागवानी, उपायुक्त कार्यालय के एपीओ सरमन सिंह व बेनू सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक राहुल गौतम व कंप्यूटर ऑपरेटर शेख अली, डीपीएम धीरज मोदी, कृषि रक्षा कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार व शिव कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीडीओ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक गोपाल सिंह, वाहन चालक राजीव कुमार, पत्रवाहक चंद्रभान, अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार, डीआरडीए कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र राजपूत, डीपीआरओ कार्यालय के सहायक कुलदीप कुमार, नरेश कुमार, सीताराम, रज्जन सिंह व पत्रवाहक प्रमोद कुमार, सचिव विष्णु कुमार व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सींचपाल विजय सिंह, संतोष कुमार, सर्वेश कुमार समेत 37 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोका गया। सीडीओ की इस कार्रवाई से लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।