फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   33 kV box blown out by storm; power supply disrupted for 12 hours.

Mahoba News: आंधी से 33 केवी का बॉक्स फुंका, 12 घंटे ठप रही बिजली

Wed, 24 Jun 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
33 kV box blown out by storm; power supply disrupted for 12 hours.
खन्ना (महोबा)। ब्लॉक कबरई के कस्बा खन्ना में मंगलवार की रात आई तेज आंधी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। तेज हवाओं के बीच 33 केवी का बॉक्स फुंक गया। इससे क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। बिजली न आने से अंधेरा पसरा रहा। बुधवार की दोपहर आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ ही मंगलवार की रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। तेज आंधी के दौरान फाल्ट होने से चिचारा पावर हाउस में 33 केवी बॉक्स के फुंक गया। ऐसे में पावर हाउस से जुड़े खन्ना, बरभौली, बहिंगा, सिरसी खुर्द, गुढ़ा, रतवा, कहरा समेत 24 से अधिक गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। भीषण गर्मी होने से कई ग्रामीण घर से निकलकर अपने खेत खलिहानों में पहुंच गए। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे बॉक्स का फाल्ट दुरुस्त करने का काम शुरू किया। बुधवार की दोपहर 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ा। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता संतोष चौधरी का कहना कि तेज आंधी आने से बॉक्स में फाल्ट हो गया था। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed