फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   300 students will prepare in Abhyudaya Coaching

Mahoba News: 300 छात्र अभ्युदय कोचिंग में करेंगे तैयारी

Thu, 26 Jun 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
300 students will prepare in Abhyudaya Coaching
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित निशुल्क अभ्युदय कोचिंग में चार दिन पहले कराई गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। नवीन शिक्षण सत्र में 300 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। अभ्युदय कोचिंग में माह जुलाई से पठ्न-पाठन का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में 21 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा में 395 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सिविल सर्विस, नीट व एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षा में 100-100 अभ्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है। सिविल सर्विस की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा में दीपेश कुमार खरे ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि अंजली सक्सेना को दूसरा व शिवम सिंह को तीसरा स्थान मिला है। नीट की तैयारी की प्रवेश परीक्षा में कशिश द्विवेदी ने पहला, शिवकरन ने दूसरा व प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जावेद खान पहले स्थान पर रहे जबकि योगिता दूसरे व दीपक यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जेईई की तैयारी की प्रवेश परीक्षा में अंकित पहले, आदित्य वर्मा दूसरे व नंदिनी शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि, जेईई की तैयारी के लिए छात्र संख्या कम है। ऐसे में इनका अलग से बैच शुरू नहीं होगा। इन छात्रों की फिजिक्स व रसायन विज्ञान की परीक्षा नीट के छात्रों के साथ कराई जाएगी जबकि गणित विषय की तैयारी के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था होगी। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर विशाल सिंह ने बताया कि जुलाई माह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed