फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   30 buses sent to Sultanpur in PM rally, stray passengers

पीएम की रैली में डिपो से सुल्तानपुर भेजी गईं 30 बसें, भटकते रहे यात्री

Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
30 buses sent to Sultanpur in PM rally, stray passengers
महोबा। प्रधानमंत्री की सुल्तानपुर रैली में जनपद से 30 बसें भेजी गईं हैं। बसों की कमी से मंगलवार को विभिन्न रूटों के लिए जाने वाले मुसाफिरों को दर-दर भटका पकड़ा। पूछताछ केंद्र में पूछने पर बताया जाता कि आने वाली है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बसों को ताकते ही रह गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महोबा डिपो से लांग रूट पर चलने वाली 30 बसें भेजी गईं हैं। बसों की कमी से यात्री परेशान रहे। महोबा डिपो में इस समय करीब 70 से अधिक बसें आन रूट पर है, जिसमें करीब आधी बसें कार्यक्रम में शामिल होने से अव्यवस्थाएं रहीं।
विज्ञापन

डिपो के अंदर यात्रियों को बुलाते दिखे निजी वाहन चालक
बसों की कमी देख प्राइवेट वाहन चालक सक्रिय रहे। डग्गामार वाहन संचालक डिपो से यात्रियों को समय से पहुंचाने का दावा करते दिखे। मजबूरी में लोग इन्हीं का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठसाठस भरकर गईं बसें
जो भी बसें लोकल रूट पर यात्रियों को लेने के लिए डिपो पहुंचीं, उनमें सीटों के अलाव गैलरी में ठसाठस यात्री नजर आए। महिलाओं को सीट तक नहीं मिल सकी।
परेशान दिखे अभ्यर्थी-
शहर निवासी अभ्यर्थी बाबी ने बताया कि बुधवार को एसएससी जीडी की परीक्षा है। कानपुर जा रहे हैं, लेकिन दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। अगर आज समय से नहीं पहुंचे तो पेपर छूट जाएगा।
अभ्यर्थी शोभित ने बताया कि परीक्षा देने जा रहे हैं, डिपो में बसें नजर नहीं आ रही हैं। अभी इंतजार कर रहे हैं। घर वालों को सूचना दे दी है बस नहीं मिली तो निजी वाहन कर परीक्षा देने जाएंगे।

- छतरपुर निवासी राम मिलन ने बताया कि बस का इंतजा कर रहे हैं। डिपो में अव्यवस्थाएं हैं। टाइम पर बसें नहीं आ रहीं हैं।
- बारी गढ़ निवासी महा प्रसाद ने बताया कि दिल्ली जाना है बस का इंतजार कर रहा हूं। बताया गया है कि लांग रूट की बसें पीएम के कार्यक्रम में गईं हैं, अभी नहीं मिलेंगी।

बस में पहले चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते मुसाफिर।

बस में पहले चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते मुसाफिर।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed