फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   3.55 lakh looted accountant Pete Crusher

क्रेशर मुनीम को पीट 3.55 लाख लूटे

Mon, 04 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला महोबा।
ब्यूराो, अमर उजाला महोबा। Updated Mon, 04 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
3.55 lakh looted accountant Pete Crusher
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्व पुलिस अधीक्षक के क्रेशर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशाें ने मुनीम कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की। बदमाशों ने गैस कटर से अलमारी काट कर 3.55 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। क्रेशर मुनीम ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है।
विज्ञापन

पूर्व पुलिस अधीक्षक रामसेवक  का कानपुर-सागर हाईवे पर कमल ग्रेनाइट के  नाम से  क्रेशर है। रविवार की देर रात तकरीबन एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश सशस्त्र बदमाशाें ने क्रेशर में काम कर रहे हेल्पर शेरू, विनोद और संदीप को बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। शोरगुल सुनकर क्रेशर में मौजूद फोरमैन रामस्वरूप, मुनीम अरविंद व दीनदयाल मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। बदमाशाें ने इन्हें भी  बंधक बना लिया और मारपीट की। अलमारी की चाबी न मिलने पर बदमाशाें ने गैस कटर से अलमारी को काट दिया और अलमारी में रखे 3.55 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। कर्मचारियाें ने किसी तरह क्रेशर मुनीम को सूचना दी। जिससे फोरमैन रामस्वरूप को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुनीम ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है। पुलिस अधीक्षक के के गहलोत, एएसपी रामयश, सीओ सदर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। और जल्द ही मामले के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed