Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   28 centers have been set up in the district for the UP Board examination.

Mahoba News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 28 केंद्र

Tue, 02 Dec 2025 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 02 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
28 centers have been set up in the district for the UP Board examination.
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में इस बार 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आपत्ति दर्ज किए जाने के लिए चार दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कराकर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निस्तारण के लिए पिछले दिनों तहसील स्तरीय समितियों से विद्यालयों का सत्यापन कराया गया था। इसके बाद सत्यापन रिपोर्ट यूपी बोर्ड के पोर्टल पर फीड की गई थी। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें इस बार नौ राजकीय विद्यालय, आठ अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 11 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र के संबंध में संस्था, विद्यालय, विद्यार्थी अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख चार दिसंबर है।
विज्ञापन

परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक को आपत्तियों के निस्तारण के बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन कराना है। पिछले वर्ष शिक्षण सत्र 2024-25 में 32 केंद्रों पर परीक्षा कराई थी। इस वर्ष 28 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, आपत्ति व सुझाव की प्रक्रिया के बाद कुछ परीक्षा केंद्र बढ़ने की संभावना है। उधर, डीआईओएस प्रेमचंद का कहना है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति, शिकायत और सुझाव मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
महोबा। जीआईसी महोबा, जीजीआईसी महोबा, जीआईसी जैतपुर, नेहरू अखंड इंटर कॉलेज मसूदपुरा पनवाड़ी, डीएवी महोबा, राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी, काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला, जनतंत्र इंटर काॅलेज कुलपहाड़, अखंड इंटर कॉलेज कबरई, नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी, चौधरी सुंदर सिंह इंटर कॉलेज बरबई, जीआईसी श्रीनगर, गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला, जीजीआईसी पनवाड़ी, जीबी इस्लामियां इंटर काॅलेज कुलपहाड़, स्व. बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज कबरई, संत जोसफ इंटर कॉलेज महोबा, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा, पटेल शिक्षण संस्थान ननौरा, बृम्हचारी इंटर कॉलेज खन्ना, अटल ज्योति इंटर कॉलेज जैतपुर, हमीदिया इस्लामियां इंटर कॉलेज पनवाड़ी, साईं इंटर कॉलेज महोबा, हरवंश राठौर इंटर कॉलज जैतपुर, पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज अजनर, बापू पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदों पनवाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज सुगिरा समेत 28 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed