{"_id":"660af1792d36f7a02908bc81","slug":"22621-mt-wheat-purchased-in-one-month-mahoba-news-c-225-1-mah1001-105673-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एक माह में हुई 226.21 एमटी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एक माह में हुई 226.21 एमटी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
महोबा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय ने सोमवार को गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के तहत ही गेहूं की खरीद की जाए। गेहूं बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 226.21 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने सबसे पहले पनवाड़ी क्षेत्र में पीसीएफ के क्रय केंद्र देवगनपुरा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कुलपहाड़ और सूपा में स्थित सरकारी क्रय केंद्र को देखा। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए किए किसानों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराए जाएं। हर हाल में खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाए।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 226.21 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिसमें खाद्य निगम के क्रय केंद्र पनवाड़ी में 15 एमटी, कबरई में 9.6 एमटी, भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र सूपा में 48.65, चरखारी में 20 एमटी, पीसीएफ के क्रय केंद्र श्रीनगर में 20 एमटी, क्रय विक्रय के कबरई केंद्र में 11, चिचारा में आठ, सिजहरी में 8.5, गुढ़ा में 2.6, सुरहा में 28.80, सूपा में 40, कुलपहाड़ में 10 व जैतपुर में 4.6 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है।