फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   225 children were checked up in the health check-up camp.

Mahoba News: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 225 बच्चों का हुआ चेकअप

Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
225 children were checked up in the health check-up camp.
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत सगुनियामाफ और रावतपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 225 बच्चों का चेकअप किया गया। सीएमओ डॉ. आशाराम के निर्देश पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अंबुज गुप्ता और सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पवन राजपूत की देखरेख में आरबीएसके टीमों ने बच्चों के सेहत की जांच की। आरबीएसके टीम ने ग्राम सगुनियमाफ के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम में 59 व द्वितीय में 61 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. वैशाली सोनी ने बच्चों को सर्दी और शीतलहर से बचाव के उपाय बताए। जांच के दौरान जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके बाद टीम ने रावतपुरा के प्राथमिक विद्यालय में 60 और आंगनबाड़ी केंद्र में 45 बच्चों की सेहत की जांच की। डॉ. आकांक्षा सोनी ने बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) के लक्षणों की जानकारी देते हुए इसके बचाव के उपाय बताए। इस दौरान डॉ. पीएन शर्मा, फार्मासिस्ट अमित गंगेले, प्रधानाचार्य पवन सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवंती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग स्थित सेल्फ डिफेंस अकादमी में शुक्रवार को कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें प्रशिक्षिका प्रियांशी आर्या ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने कॉलेज आने-जाने के दौरान यदि कोई शोहदा परेशान करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है, इसके लिए पंच सिखाए। कहा कि छात्राएं उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि मुंहतोड़ जवाब दें। बताया कि आगामी दिनों में छात्राओं को परंपरागत लाठी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed