{"_id":"5b4a2ba34f1c1b41748b4a56","slug":"21531587491-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं ड्रेस वितरण तो कहीं स्कूली बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं ड्रेस वितरण तो कहीं स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में कहीं यूनिफार्म वितरण तो कहीं स्कूल चलो के अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को अपने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया। रैली दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली निकालते समय बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विकास खंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा पांडेय ने छात्र छात्राओं को यूनिफार्म वितरित की। यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी के प्रधानाचार्य रमाकांत मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक आदित्यमणि शर्मा, एनपीआरपी दयाराम वर्मा सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे। उधर प्राथमिक विद्यालय डहर्रा में यूनिफार्म वितरण किया गया। जहां पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुल्लू अहिरवार और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन बाबू ने बच्चों को यूनिफार्म वितरित की। जहां पर 96 बालिकाओं और 60 बालकों को यूनिफार्म वितरित की गई। इस मौके पर पवन कुमार, उमा प्रजापति, सुरेंद्र कुमार सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे।
खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खन्ना में बच्चों ने रैली निकाली। रैली को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मनीराम वर्मा, नर्मदा, सूर्यप्रकाश आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
-यूनिफार्म पाकर बच्चों के खिले चेहरे