{"_id":"59875a8f4f1c1be6638b4787","slug":"201502042767-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों का जत्था मक्का मदीना को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों का जत्था मक्का मदीना को रवाना
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा/चरखारी। मक्का मदीना की जियारत करने के लिए हज यात्रियों के जत्थों का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से दो जत्थे हज यात्रा के लिए रवाना हो गए। सभी जत्थे पहले लखनऊ में हज हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद फ्लाइट से मदीना शरीफ के लिए उड़ान भरेंगे।
महोबा शहर से मोहल्ला मकनियापुरा निवासी नूर मोहम्मद उनकी पत्नी गप्पो, इशतियाक खां उनकी पत्नी और सुबराती निवासी समदनगर सहित आधा दर्जन से ज्यादा हज यात्रियों का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। हज यात्रा के लिए जाते समय हज यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान नारा ए तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाएं बुलंद की गई।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार चरखारी कस्बे से भी करीब आधा दर्जन हज यात्रियों का जत्था रविवार को मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ। ग्योड़ी दरवाजे के सामने हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हज यात्रियों में जब्बार इहमद उनकी पत्नी हसीना बेगम, अस्थौन निवासी शाहिदा खातून सहित करीब आधा दर्जन हज यात्री रवाना हुए। हज यात्रियों को लोगों ने विदा किया। इस मौके पर निसार चच्चा, मोनू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-हज यात्रियों का जत्था मक्का मदीना को रवाना
-लखनऊ में फ्लाइट से उड़ान भरेंगे हज यात्री