फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ेयरमैन दिलाशा और उनके पति सौरभ तिवारी भाजपा में शामिल

ेयरमैन दिलाशा और उनके पति सौरभ तिवारी भाजपा में शामिल

Tue, 23 Apr 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ेयरमैन दिलाशा और उनके पति सौरभ तिवारी भाजपा में शामिल
महोबा। सालों तक कांग्रेस का झंडा थामने वाले सौरभ तिवारी और उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष महोबा दिलाशा तिवारी ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

1980 में महोबा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े बाबूलाल तिवारी ने कांग्रेस के शोएब उस्मानी को हराया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। करीब 39 साल तक बाबूलाल तिवारी का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा। वह दो बार कांग्रेस से भी विधायक चुने गए। 1989 के बाद कांग्रेस की स्थिति काफी खराब होने के बाद भी तमाम कांग्रेसी दल बदलकर सपा, बसपा में चले गए लेकिन पूर्व विधायक और उनके परिवार ने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

जनवरी 2019 में पूर्व विधायक के निधन के बाद उनके नाती सौरभ तिवारी व नातिन बहू नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने मंगलवार को अपने साथियों के साथ योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दर्जन लोग हुए शामिल
तीन दर्जन लोगों ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। हमीरपुर के पूर्व सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने रूरीपारा के पूर्व प्रधान जयकरन सिंह व बरदानी अनुरागी, रूरीपारा के प्रधान धीरेंद्र प्रताप सिंह, जलालपुर के ग्राम प्रधान राजू महाराज व पप्पू महाराज, कैथी के ग्राम प्रधान डालचंद्र राजपूत, बुगैचा के पूर्व प्रधान सियाराम, धनपुरा के प्रधान मयंक निगम, सहजना के ग्राम प्रधान सुरेश निषाद के साथ तीन दर्जन लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed