फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सारी समस्याओं का एक निदान, एक परिवार-एक सन्तान....

सारी समस्याओं का एक निदान, एक परिवार-एक सन्तान....

Wed, 11 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सारी समस्याओं का एक निदान, एक परिवार-एक सन्तान....

विज्ञापन
महोबा। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी सहदेव के नेतृृत्व बुधवार को महाचेतना रैली निकाली गई। तहसील परिसर से नगर क्षेत्र विद्यालयों के बच्चों, नगरीय आशाओं तथा विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा निकाली गई जन-जागरूकता रैली में सारी समस्याओं का एक निदान, एक परिवार-एक संतान का नारा बुलंद किया गया।
जनसंख्या दिवस पर एक सार्थक कल की शुरूआत, परिवार नियोजन के साथ थीम के साथ रैली व गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार, कोतवाली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आल्हा चौक से होते हुए तहसील प्रांगण में समाप्त हुई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में सीएमओ डॉ. सुमन ने जनसंख्या वृृद्धि के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसहभागिता के लिए महिलाओं के विवाह की आयु में वृृद्धि, महिला सशक्तिकरण तथा जनसामान्य की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जाये ताकि जनसंख्या स्थरीकरण संभव हो सके। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से 25 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाना है। रैली में अपर सीएमओ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, डॉ. सज्जन कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे, समाजसेवी शरद तिवारी, रामजी गुप्ता सहित तमाम अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इंसेट
परिवार नियोजन की बांटी गई किट
महोबा। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कस्बा जैतपुर में रैली निकाली गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार राजपूत ने नव दंपति व आशा बहुओ को परिवार नियोजन से संबंधित पहल किट वितरित की गई। रैली के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ता छोटा परिवार सुखी परिवार के नारे लगाकर लोगों को जागरूक करते रहे। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, शैलेंद्र कुमार, भुवनेश कुमार, ताहिर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी समस्याओं का एक निदान, एक परिवार-एक संतान....
- शहर में निकाली गई जनजागरुकता रैली, डीएम ने दिखाई हरीझंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed