{"_id":"6251d228f01b3f505e3b3468","slug":"18-injured-including-couple-in-road-accidents-six-refer-mahoba-news-knp690322281","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत 18 घायल, छह रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत 18 घायल, छह रेफर
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत 18 लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां छह की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
गोरखा निवासी पवन अपनी पत्नी अर्चना, यहीं की अम्मू व मुढ़ारी निवासी भागवत शुक्रवार की शाम ऑटो में बैठकर शाह पहाड़ी जा रहे थे। तभी रास्ते में मोड़ के समीप ऑटो पलटने से सभी घायल हो गए। जनपद छतरपुर के अतरार निवासी जम्मू कुशवाहा अपनेे बेटी शिवानी के साथ शनिवार को बाइक से कस्बा चरखारी निमंत्रण में जा रहा था। करहरा के पास ई-रिक्शा से टक्कर होने से पिता-पुत्री घायल हो गए।
वहीं विजय नगर निवासी ई-रिक्शा चालक बालकिशन सीमेंट की चादर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा पलटने से दबकर घायल हो गया। इसी तरह गांधीनगर निवासी उदयभान , अकौना निवासी राजबहादुर, देवगनपुरा निवासी अरुण, शाह पहाड़ी निवासी सावित्री, कैथी निवासी मानसिंह, लुहारी निवासी फूलसिंह, कुलपहाड़ निवासी लछीराम, बेेलाताल निवासी भागीरथ, बबेड़ी निवासी इंद्रा , नौसारा निवासी प्रियंका व खरेला निवासी जयकरन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मानसिंह, भागीरथ, इंद्रा, प्रियंका, बालकिशन व जयकरन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।