फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   लाठी-डंडों व लोहे की राड से हमला कर ग्रामीण की हत्या

लाठी-डंडों व लोहे की राड से हमला कर ग्रामीण की हत्या

Fri, 24 May 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडों व लोहे की राड से हमला कर ग्रामीण की हत्या
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हडौरा में दबंगों द्वारा पुत्रों की मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस से करना पिता की मौत का कारण बन गया। शहर कोतवाली में शिकायत करके घर लौटे पिता पर दबंगों ने लाठी डंडों व लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों से जानकारी ली और कोतवाली प्रभारी को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम कुम्हडौरा निवासी लक्ष्मीप्रसाद साहू (55) पुत्र परसू मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके चार पुत्रों में से गोविंद घर के दरवाजे पर चाट का ठेला लगाता है, जबकि तीन पुत्र मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार शाम गांव के ही तीन युवकों ने गोविंद की दुकान पहुंच उधार चाट खिलाने की बात कही। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव करने दौड़े भाई रामअवतार को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों भाई और पिता कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना बताई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सत्यम, भूपेंद्र व अज्जू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। रात करीब 8 बजे पुलिस से शिकायत करने के बाद पिता लक्ष्मीप्रसाद गांव पहुंचा। पुलिस से शिकायत करने से बौखलाए दबंगों ने ग्राम प्रधान के मकान के सामने ही लक्ष्मीप्रसाद पर लाठी डंडे व लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रामअवतार की तहरीर पर पुलिस ने भूपेंद्र पुत्र श्यामलाल, आकाश उर्फ अज्जू, सत्यम, धर्मेंद्र, गोली, राजेंद्र पाठक, जितेंद्र व शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने जिला अस्पताल पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed