फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस की देखरेख में हुई मतगणना

सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस की देखरेख में हुई मतगणना

Fri, 24 May 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस की देखरेख में हुई मतगणना
महोबा। राजकीय पॉलीटेक्निक में गुरुवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। इस दफा मतगणना स्थल पर मोबाइल, कैमरे और वीडीओ कैमरे ले जाने पर रोक लगा दिए जाने से मीडियाकर्मी खासा परेशान रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जाने दिया। जिससे सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक अधिकारी, कर्मचारी अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर सके। विधानसभा क्षेत्र महोबा के मतगणना कक्ष में रखे कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी आ जाने के कारण एक घंटे तक महोबा का परिणाम नहीं आ सका। जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र चरखारी के 31 राउंड के परिणाम शाम 6 बजे आ गए जबकि महोबा के 25 राउंड के परिणाम शाम 7 बजे मिल सके। जीत के बाद सांसद के साथ समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई। वहीं अन्य दलों के प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे मुरझा गए।
विज्ञापन

महोबा विधानसभा की मतगणना 25 चक्रों में और चरखारी विधानसभा की मतगणना 31 चक्रों में कराई गई। मतगणना के दौरान बाहर से लेकर अंदर तक पूरी तरह माहौल शांत रहा। मतगणना स्थल के बाहर न समर्थकों की भीड़ रही और न ही सड़कों पर कोई नजर आया। मतगणना स्थल से तीन किलोमीटर पहले से रोड पर तीन स्थानों पर बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिससे इस साल मतगणना स्थल के बाहर किसी भी दल की भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन


पुलिस छावनी बन गया मतगणना स्थल
मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बेहद कड़े इंतजाम किए गए। पहली दफा सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस ने पॉलीटेक्निक स्थल के बाहर घेराबंदी कर मतगणना कराई। जिससे पॉलीटेक्निक मार्ग पर परिंदा भी पर नहीं मार सका। मतगणना स्थल से तीन किलोमीटर दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक पुलिस छावनी में तब्दील दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed