{"_id":"5ce599c6bdec22076f5116d9","slug":"15585510333-mahoba-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला अफसरों ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला अफसरों ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों का बुधवार को डीएम सहदेव और एसपी स्वामीनाथ ने मतगणना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। आब्जर्वर भी दोपहर बाद मतगणना स्थल पहुंचे। इसके अलावा तमाम अधिकारी पॉलिटेक्निक परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर जमे रहे।
पॉलिटेक्निक के कमरों में मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। जहां पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए लगाए गए सभी कर्मचारियों को 23 मई को सुबह 6.30 बजे पॉलिटेक्निक में बुलाया गया है। जहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी। जिसकी सारी व्यवस्थाएं अधिकारियों ने पूरी कर ली है।
चुनाव आयोग की सख्ती के चलते इस दफा मतगणना में कर्मचारी तो दूर कोई भी अधिकारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। सिर्फ आरओ को ओटीपी देखने के लिए मोबाइल की इजाजत दी गई है। इसके बाद आरओ को भी मोबाइल स्विच ऑफ करने के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही है।