{"_id":"5ce599bfbdec2207843c00e2","slug":"15585510276-mahoba-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कबरई। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
जनपद हमीरपुर के थाना सिसोलर के ग्राम परछा निवासी शिवशंकर प्रजापति (22) पुत्र लल्लन बाइक से कस्बा कबरई आ रहा था। तभी कुनेहटा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम है।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार बरबई रोड पर ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में मुकेश तिवारी (30) व धर्मेंद्र तिवारी (26) निवासी हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह कोतवाली चरखारी के ग्राम काकौन निवासी आनंद पुत्र रामनारायण व पसवारा निवासी प्रमोद अलग अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।