{"_id":"5ce597d6bdec22075434752e","slug":"1558550537647-mahoba-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बैग से टप्पेबाजों ने उड़ाई 47 हजार की नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बैग से टप्पेबाजों ने उड़ाई 47 हजार की नगदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। बैंक से पैसा निकालने के बाद जूता खरीदने गए एक किसान के बैग से टप्पेबाजों ने 47 हजार की नगदी उड़ा दी। बैग से रकम गायब देख किसान के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे चौकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। टप्पेबाजों की तलाश में पुलिस ने बाजार में चेकिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विकासखंड जैतपुर के ग्राम रजौनी निवासी रामस्वरूप पुत्र नत्थू राजपूत बुधवार को स्टेट बैंक शाखा बेलाताल गया था। खाते से 47 हजार रुपये निकालने के बाद किसान जूता की दुुकान में पहुंचा और बगल में बैग रखकर जूता देखने लगा। तभी टप्पेबाजों ने बैग से नगदी उड़ा दी। मोलभाव करने के बाद जब किसान ने पैसे देने के लिए बैग खोला तो 47 हजार रुपये गायब थे। आसपास तलाश करने पर आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। तब पीड़ित ने पुलिस चौकी जैतपुर पहुंचकर पूरी घटना बताई। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने घटनास्थल पहुंच जांच की और आरोपियों की तलाश में बाजार में चेकिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।