फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   14-day fair starts today, swings and shops set up

Mahoba News: 14 दिवसीय मेला आज से, झूले व दुकानें लगीं

Thu, 15 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 15 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
14-day fair starts today, swings and shops set up
बेलाताल (महोबा)। ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले 14 दिवसीय मकर संक्रांति मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रंगाई-पुताई का कार्य पूरा होने के बाद मंदिर अब भव्य और आकर्षक स्वरूप में नजर आ रहा है। मेले को लेकर विभिन्न प्रकार के झूले व दुकानें सज गई हैं। मेले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का लोग आनंद लेंगे।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक पं. सुशील अरजरिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति का ऐतिहासिक मेला रघुनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होगा। प्रत्येक वर्ष यह मेला 14 जनवरी से प्रारंभ होता था, लेकिन इस वर्ष इसका विधिवत शुभारंभ 15 जनवरी से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले की शुरुआत वर्ष 1931 में हुई थी। तब से यह मेला निरंतर आयोजित होता आ रहा है और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बना हुआ है। मेला परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस समेत विभिन्न झूले लगाए जा रहे हैं। स्थानीय व दूरदराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। मकर संक्रांति मेला श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सजीव उदाहरण बनेगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। 27 व 28 जनवरी को दंगल के साथ मकर संक्रांति मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed