फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पुलिस से अभद्रता करने पर छह लोगों को भेजा जेल

पुलिस से अभद्रता करने पर छह लोगों को भेजा जेल

Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से अभद्रता करने पर छह लोगों को भेजा जेल
पुलिस से अभद्रता करने पर छह लोगों को भेजा जेल
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानपुर सागर हाईवे में थाना श्रीनगर के सामने चेकिंग अभियान के दौरान कागजात मांगने पर तीन युवकों ने पुलिस के साथ बदसलूकी कर दी। जिस पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक स्वामी के निर्देश पर जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रही है। जिसके तहत श्रीनगर पुलिस थाने के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी तीन मोटरसाइकिलों में आधा दर्जन लोग थाने के सामने से निकल रहे थे। पुलिस ने तीनों बाइक सवारों को रोक लिया और कागजात मांगे। इससे तीन युवक भड़क गए और पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस और बाइक सवारों के बीच नोंकझोंक होती देख स्टाफ के अन्य लोग भी आ गए और आधा दर्जन बाइक सवारों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिलें जब्त कर ली। थानाध्यक्ष श्रीनगर राकेश सरोज ने बताया कि पकड़े गए युुवक अरविंद, सुभाष, प्रेमी, सोहन, अनिल पांच सगे भाई सहित एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी पकड़े गए युवक मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed