{"_id":"697fa17644391b169a07901a","slug":"13-players-from-the-district-will-participate-in-the-state-level-volleyball-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-122070-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल में प्रतिभाग करेंगे जिले के 13 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल में प्रतिभाग करेंगे जिले के 13 खिलाड़ी
Mon, 02 Feb 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
महोबा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूट में आयोजित सब जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल के मंडलीय ट्रायल में शामिल होने गए जिले के 13 खिलाड़ी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। बालक वर्ग में सात व बालिका वर्ग में छह खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता जनपद गोरखपुर और आगरा में होगी।
राजधानी लखनऊ स्थित खेल निदेशालय के निर्देश पर प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक व बालिका वॉलीबाल का जिला ट्रायल 30 जनवरी को हुआ था। चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए जनपद चित्रकूट भेजा गया। मंडल में शानदार प्रदर्शन करने पर जुल्फकार, अंकित, राघवेंद्र, शनि, अतुल, अमूल्य और रितिक व बालिका में खुशी, रौनक, कल्पना, पूनम, याशिका और नीतू का चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि चयनित बालकों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में तीन से छह फरवरी तक जनपद गोरखपुर व बालिका वर्ग की सात से दस फरवरी तक जनपद आगरा में होगी।