फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   13 cows died in Dharaun and Ghara Gaushala

धरौन व गहरा गोशाला में 13 गोवंशों की मौत

Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
13 cows died in Dharaun and Ghara Gaushala
कबरई (महोबा)। ठंड व बारिश से शनिवार को धरौन गोशाला में चार और गहरा गोशाला में नौ गोवंशों की मौत हो गई। गहरा गोशाला में संरक्षित 300 गोवंशों को खुला छोड़े जाने से किसान परेशान है और अपनी फसलों को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई ग्राम पंचायत धरौन में संचालित गोशाला में शनिवार की सुबह चार गोवंश मृत मिले जबकि गहरा गांव की गोशाला में नौ गोवंशों की मौत हो गई। जगह-जगह जानवरों के मृत पड़े होने से ग्रामीणों को बीमारियों का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

गहरा गांव के ग्रामीण अर्जुन सिंह, तुलसीदास, धीरू सिंह, मलखान यादव आदि ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के लिए छाया व चारा-भूसा की उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे गोवंशों की मौत हो रही है। गोशाला के सभी गोवंश छोड़े जाने से पशुओं के झुंड खेतों में तैयार हो रही फसल चट कर रहे हैं। जिससे किसानों में आक्रोश है। सचिव शिवकुमार सोनी का कहना कि गहरा गोशाला में चार गोवंशों की मौत की सूचना है। गोशाला से पशुओं को छोड़े जाने के सवाल पर बताया कि दिन में पशुओं को छोड़ दिया जाता है जबकि रात में उन्हें फिर से गोशाला में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की चेतावनी
चरखारी। विकासखंड के सूपा गांव की गोशाला में अव्यवस्थाएं है। जिसको लेकर प्रधान व सचिव को नोटिस दिया जा चुका है। गो रक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिओम चौरसिया ने चिंता जताई है। शनिवार को गो रक्षक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ने गोशाला की हकीकत देखी तो जहां मृत गाएं मिली। गो रक्षक प्रकोष्ठ ने एक वीडियो वायरल कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गो रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पर अनशन पर बैठ जाएंगे। गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। (संवाद)

गोशालाओं में अव्यवस्थाओं को दूर करने के कबरई ब्लॉक के प्रधान व सचिवों के साथ बैठक की गई हैं। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गोशालाओं में गोवंश के भूसा चारा और त्वरित इलाज के इंतजाम किए जाएं। जहां भी लापरवाही होगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. हरिचरन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed