फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1275 MT DAP I, DISTRIBUTION TODAY

जनपद पहुंची 1275 एमटी डीएपी, आज से होगा वितरण

Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
1275 MT DAP I, DISTRIBUTION TODAY
महोबा। जनपद में खाद की किल्लत के बीच अच्छी खबर है। रविवार को डीएपी की 1275 एमटी रैक पहुंच गई। इसमें जिले की 42 सहकारी समितियों में से 34 समितियों को आवंटन कर दिया गया। सोमवार से इन समितियों में खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में करीब दस दिन से ज्यादा समय से किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। आए दिन खाद केंद्रों पर हंगामा होता रहा, कहीं किसानों ने सड़कों को जाम कर प्रदर्शन किया। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी। रविवार को किसानों के लिए राहत भरी खबर आई। उड़ीसा के पारादीप से जिले में 1275 एमटी डीएपी जनपद पहुंच गई। इसका आवंटन 34 सहकारी समितियों में कर दिया गया है। सोमवार से खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस सुरक्षा के बीच होगा वितरण
सहायक आयुक्त एवं निबंधक आरपी गुप्ता ने बताया कि 42 में में से 34 सहकारी समितियों का डीएपी का आवंटन कर दिया गया है। उन समितियों में आवंटन किया गया है जहां कम या बिल्कुल वितरण नहीं हुआ। जिन समितियों को आवंटित नहीं की गई है उनमें पहले वितरण किया जा चुका है। आज से पुलिस अभिरक्षा में खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समितियों को इतने एमटी आवंटित हुई खाद
पचपहरा किसान सेवा- महोबा को 75 एमटी, मलकपुरा को 25, महोबा पूरब को 25, डढ़हत को 25, सिजहरी को 75, भंडरा को 50, श्रीनगर को 60, मकरबरई को 25, नहदौरा को 25, कबरई-2 को 50, सुरहा को 20, धरौन को 20, चिचारा को 40, ग्योड़ी को 30, धनुषधारी साधन चरखारी को 45, बमरारा व गुढ़ा को 35-35, रिवई को 40, ऐचाना को 45, खरेला को 35, सूपा को 30, गोरखा साधन को 40, कुलपहाड़ किसान सेवा को 70, जैतपुर को 50, कुड़ई को 30, अजनर को 30, खमा पठारी साधन को 40, देवगनपुरा, पहाड़िया व बेदो को 30-30, कनकुआ को 25, कोटरा को 30, खैंरोकला व रूरीकला को 30-30 एमटी डीएपी का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed