{"_id":"61140e228ebc3e2f63188ced","slug":"1271-left-navodaya-entrance-exam-mahoba-news-knp645699974","type":"story","status":"publish","title_hn":"1271 ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1271 ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों पर दाखिले के लिए बुधवार को दस केंद्रों में प्रवेश परीक्षा हुई। पंजीकृत 2,777 परीक्षार्थियों में से 1506 उपस्थित रहे और 1271 बच्चे अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए परीक्षा कराई गई। परीक्षा सुबह साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक हुई।
चरखारी संवाद के अनुसार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरोज गोस्वामी ने बताया कि पंजीकृत 194 बच्चों में 115 बच्चे उपस्थित रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य के अनुसार 384 में से 154 बच्चे उपस्थित रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार, जनतंत्र इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने बताया कि 348 में से 216 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार, नेहरू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोतीलाल अहिरवार ने बताया कि 342 में से 217 उपस्थित रहे। जीजीआईसी के प्रधानाचार्य कौशिल्या श्रीवास ने बताया कि 256 में से 155 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रचार्या शाबाना सिद्दीकी ने बताया कि जिले के चारो ब्लॉक के दस कालेजों में शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई है। कुल पंजीकृत 2777 परीक्षार्थियों में 1506 उपस्थित रहे वहीं 1271 ने परीक्षा छोड़ दी है।