{"_id":"5b463cfd4f1c1b0d278b5bf2","slug":"121531329789-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी देने वाली प्राइवेट संस्था के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी देने वाली प्राइवेट संस्था के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ महोबा। नगर में संचालित मानव कल्याण विकासवादी सेवा संस्थान की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बार एसोसिएशन कुलपहाड़ ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें संस्था की आय व्यय सहित अन्य गतिविधियों की सीबीआई जांच की मांग की है।
बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद सोनी, महामंत्री मोतीलाल राजपूत, उपाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, लक्ष्मण दास यादव, रविंद्र उपाध्याय, विवेक राजपूत, दशरथ, महेश मिश्रा, सुरेंद्र यादव, भारत सिंह, लक्ष्मण सिंह, बृजेंद्र द्विवेदी आदि ने उपजिलाधिकारी रामहर्ष मौर्य को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कुलपहाड़ नगर में पनवाड़ी रोड पर एक समाज सेवी संस्था लाज में संचालित है। जिसने बीते दो माह में 270 युवकों को नौकरी दी गई है। इसके अलावा महोबा, जैतपुर, चरखारी सहित समूचे बुंदेलखंड में इस संस्था ने नौकरी दी है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि उक्त संस्था 35 हजार से एक लाख रुपए लेकर 510 रुपये की रसीद देती है और रजिस्ट्रेशन के नाम पर भारी भरकम रकम वसूली जा रही है जबकि नौकरी के नाम पर युवाओं को सही ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड की जनता को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है और नियुक्ति नियमावली का कानूनी रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। इससे पूर्व भी कई संस्थाएं यहां लोगों को ठगने के बाद भाग चुकी है। उन्होंने संस्था की सीबीआई जांच की मांग की है। ताकि लोग ठगी का शिकार न हो सके।
नौकरी देने वाली संस्था के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
- एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग