{"_id":"5b4cc17c4f1c1b27618b4f94","slug":"11531756924-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये पड़ी बकाया धनराशि की होगी रिकवरी-राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रुपये पड़ी बकाया धनराशि की होगी रिकवरी-राज्यमंत्री
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा पूर्व की सरकारों द्वारा करोड़ों रुपये ऋण तो बांट दिया गया लेकिन वसूली न कराए जाने से पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम बंद हो गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद करोड़ों बकाया पड़े ऋण की वसूली के लिए सरकार ने तेजी दिखाई और बकाया धनराशि की वसूली के लिए ऋणदाताओं से रिकवरी कराई जा रही है। जिससे खलबली मच गई है। यह कहना है उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष व राज्यमंत्री बाबूराम निषाद का।
राज्यमंत्री सोमवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व कि सपा, बसपा सरकारों ने जो ऋण वितरित किए थे। उसकी जांच कराई जाएगी कि ऋण अपात्रों को दिए गए है कि पात्रों को। कहा कि सपा बसपा शासनकाल में पिछड़े वर्ग के लोगों की उपेक्षा हुई है। यही वजह है कि आज पिछड़े वर्ग के लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मूर्तिकार और नक्कास कारीगरों को निगम के माध्यम से वित्त पोषित करने का काम करेेगी। शहरों के अलावा ग्रामीणांचलों में दुकान बनाकर ग्रामीणों को रोजगार संचालित करने के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र से सपा बसपा की सरकारों ने जितना राजस्व दस सालों में नहीं आया है। उतना राजस्व भाजपा सरकार में एक साल में आया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सामाजिक न्याय समिति का गठन किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, संदीप शुक्ला, पंकज तिवारी, नीरज रावत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।