फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Zone, sector, and booth in-charges are the backbone of the party: Shyam Lal.

जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारी पार्टी की रीढ़ : श्यामलाल

Thu, 17 Sep 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Zone, sector, and booth in-charges are the backbone of the party: Shyam Lal.
- पीडीए जन पंचायत में सपा ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया संदेश
विज्ञापन

- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा
महराजगंज। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को विधानसभा सदर का पीडीए जन पंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन गांधी नगर स्थित लॉन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारी पार्टी की रीढ़ हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी और महिलाएं परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को बराबरी का हिस्सा देने की बात करती है। इस मौके पर पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि पीडीए के जरिये समाज के सभी वर्गों को भागीदारी दिलाने का प्रयास है। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करें और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएं।
विज्ञापन

अपने संबोधन में सपा के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। सम्मेलन को वरिष्ठ नेता निर्मेश मंगल, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, बिंद्रेश कनौजिया, श्रवण पटेल, पूर्व अध्यक्ष आमिर खान आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आमिर खान, दिलीप शुक्ला, महातम यादव, देवेंद्र प्रताप शाही, सतीश यादव, अमरनाथ यादव समेत सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed