{"_id":"60e84a8a8ebc3e726369dc56","slug":"zonal-and-sector-magistrates-deployed-for-voting-maharajganj-news-gkp401180933","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
महराजगंज। शनिवार को जिले में प्रस्तावित ब्लॉक प्रमुख पद पर मतदान व मतगणना के लए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन व मतदान अधिकारी की तैनाती के बाद मतदान व मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि घुघली ब्लॉक में सदर तहसीलदार नरेशचंद, सदर में सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, मिठौरा में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार तथा निचलौल ब्लॉक मेें एसडीएम प्रमोद कुमार को तथा नौतनवां ब्लॉक में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अरुण बाबू गुप्ता, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में तहसीलदार नौतनवां अशोक कुमार गुप्ता, बृजमनगंज ब्लॉक मेें एसडीएएम फरेंदा अभय गुप्ता तथा धानी ब्लॉक में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। घुघली, सदर, मिठौरा व निचलौल ब्लॉक के लिए सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल तथा नौतनवां, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज व धानी ब्लॉक के लिए एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल को जोनल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। सभी को संबंधित क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मतदान केंद्र का चुनाव प्रेक्षक ने जायजा लिया
नौतनवां। ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क है। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए चुनाव प्रेक्षक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने रतनपुर स्थित नौतनवां ब्लॉक कार्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एआरओ उपजिलाधिकारी नौतनवां रामसजीवन मौर्य से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुशांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय, एपीओ सुनील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद