फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth took oath to make common people aware about voting

Maharajganj News: मतदान को लेकर आमजन को जागरूक करने की युवाओं ने ली शपथ

Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Youth took oath to make common people aware about voting
महराजगंज। शहर के जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज सभागार में अमर उजाला के युवाओं से संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने क्षेत्र के मुद्दों पर अपनी बात रखी। युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने मतदान करने और इसे लेकर आमजन को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन

काॅलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.अजय कुमार मिश्र ने कहा कि यूथ के लिए रोजगार और शिक्षा दो बड़े विषय हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड डॉ. शैलेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि युवा वर्ग योग्य उम्मीदवारों को वोट देगा, जो क्षेत्र के विकास में भागीदार बने। डॉ. शांति शरण मिश्रा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका समाधान बहुत जरूरी है। खुशी पांडेय ने शिक्षा सबका अधिकार है। बालिकाओं को शिक्षित करने की जरूरत है। अंकिता पांडेय ने कहा कि देश की दशा और दिशा तय करने की जिम्मेदारी युवा वर्ग पर है।
विज्ञापन

अनुप्रिया यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए देश के प्रत्येक व्यक्ति का मतदान महत्वपूर्ण है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। सभी युवाओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू सोनी ने कहा कि देश के विकास करने में सक्षम व्यक्ति के चयन में सहयोग करना चाहिए ताकि हमारा देश लगातार तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू सके। देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है जो अपनी बुद्धि एवं विवेक के माध्यम से अपना एक नेता चुनता है।

ज्योति जायसवाल व पूजा वर्मा ने कहा कि चुना हुआ जनता का नेता देश एवं राष्ट्र का विकास करता है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने मतदान का प्रयोग पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं विवेक से करना सुनिश्चित करें। युवाओं का कहना रहा कि रोजगार और शिक्षा दो बड़े विषय हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर सरकार को योजना बनानी चाहिए। अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन सुविधाएं सीमित हैं। डॉक्टरों की संख्या भी काफी कम है। इस दौरान शैलेश कुमार, बृजेश कुमार, मनीष शर्मा, बृहस्पति पांडे, अभूदेश्वर द्विवेदी, पूजा गोस्वामी, शीतल तिवारी, मांडवी तिवारी, बेबी हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed