फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth murdered in Hyderabad, five detained

Maharajganj News: युवक की हैदराबाद में हत्या, पांच हिरासत में लिए गए

Fri, 26 Jul 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Hyderabad, five detained
महराजगंज। श्यामदेउरवा क्षेत्र के युवक की लेनदेन के विवाद में हैदराबाद में हत्या कर दी गई। हैदराबाद पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम सभा सुमेरगढ़ निवासी रामबली का बेटा राजेश (40) हैदराबाद में पेंटिंग का ठेकेदार था। मंगलवार रात हैदराबाद में संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। बुधवार को हैदराबाद पुलिस ने परिजनों को मौत की सूचना दी। पिता रामबली ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

राजेश पिछले 10 साल से हैदराबाद में रहकर पेंटिंग का काम कराता था। तीन साल पहले वह घर आया था। गांवों के कुछ युवकों को काम कराने के लिए अपने साथ ले गया था। पिता रामबली ने बताया कि कुछ दिनों से साथ में काम करने वाले युवकों से पैसे के लेनदेन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। आशंका है कि उन्हीं युवकों ने मिलकर राजेश की हत्या की है। पिता के आरोप के आधार पर हैदराबाद पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राजेश का छोटा भाई हैदराबाद के लिए रवाना हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। राजेश के दो बेटे अभय (07), किशन (05) है। पत्नी सुमित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव
महराजगंज। बसहिया बुजुर्ग टोला नेवाजीबारी निवासी दीपू प्रजापति (26) वर्ष का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। मां विद्यावती ने बताया कि वह नशे का आदि था। 24 घंटे नशे में चूर रहता था। समझाने पर गाली देता और मारता-पीटता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो गई है। बुधवार की देर शाम वह नशे की हालत में आया और अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके कमरे में गई तो देखा कि उसका शव फंदे से लटका है। बेटे का शव देखकर मां चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article