{"_id":"662d5ad565828c814606f897","slug":"youth-injured-after-falling-from-bike-referred-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-121099-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर
Sun, 28 Apr 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बुढ़ाडीह कला गांव में शनिवार की शाम एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंची युवक की बहन सरोज ने बताया कि भाई कृष्णा चौधरी (28) निवासी बुढ़ाडीह कला कई महीने बाद पंजाब से कमाकर घर लौटा है। शाम को बाइक लेकर खेत जा रहा था। गांव के बाहर पहुंचते ही बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन