{"_id":"6337375cd8361b38ac5833a5","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-maharajganj-maharajganj-news-gkp452382681","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
परसा मलिक। ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, राम नेवास (25) बृहस्पतिवार देर रात घर पर था। पत्नी प्रेमशीला किसी काम से गांव में गई थी। घर लौटी तो देखा कि पति का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। प्रेमशीला ने ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को परिजन फंदे से उतार चुके थे।
राम नेवास के दो बच्चे हैं, पुत्र सचिन (6)व पुत्री दिव्या (4)। बताया जा रहा है कि राम नेवास ने जमीन बेचकर सऊदी अरब जाने के लिए एक एजेंट को पैसा दिया था। एजेंट पैसे वापस नहीं कर रहा था। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।