फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies due to electric shock in newly constructed house

Maharajganj News: नवनिर्मित मकान में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 06 Oct 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Oct 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock in newly constructed house
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 2 कल्याणपुरम् में रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक नव निर्मित मकान में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज क्षेत्र के मुसाबार निवासी जैसराम के वार्ड नंबर 2 कल्याणपुरम स्थित नवनिर्मित मकान में कार्य चल रहा था। इसमें उनका साला विजय प्रकाश निवासी मखतिया बाजार, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर बिजली का तार ठीक कर रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गया। आनन फानन में इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed