पोखरे में डूबने से युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुर। पड़ौली गांव में मंगलवार पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव पड़ौली में मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे राधेश्याम (25 ) की गांव से पश्चिम ग्रामसभा के पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि राधेश्याम घर से नहाने व कपड़ा धोने की बात कहकर घर से निकला और कुछ दूर स्थित पोखरे पर गया। जहां नहाते वक्त गहराई में जाने पर पोखरे में डूब गया। परिजन तथा ग्रामीण काफी खोजबीन में लगे रहे। गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद शाम लगभग 4 बजे युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि राधेश्याम चार भाइयों में सबसे छोटा था।
मृतक के पिता जयराम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि उनका लड़का नहाने की बात कहकर घर से निकला और गांव से पश्चिम ग्राम सभा के पोखरे पर गया। जहां उसकी पोखरे मंे डूबने से मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अमरजीत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।