{"_id":"66f6e71abdb9f9a1480588cf","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-132326-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 27 Sep 2024 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा-महाराजगंज मार्ग पर शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अगल-बगल के लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा क्षेत्र के रामनगर निवासी गिरिजेश (35) शुक्रवार को दिन में किसी काम के सिलसिले में फरेंदा आए थे। काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह भैसहिया गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के तीन बच्चे हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद