फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies after being hit by a goods train

Maharajganj News: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

Sun, 12 Oct 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a goods train
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर बरवा कला स्टेशन और खरग बरवा गांव के बीच शनिवार को सुबह 8:00 बजे मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंच गए। युवक की पहचान सूरज वरुण (18) निवासी खरग बरवा के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खरग बरवा निवासी सूरज वरुण बरवा कला स्टेशन की तरफ गया था। वहां से वह पैदल रेलवे ट्रैक पर गांव की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। साथ ही उसने ईयरफोन लगा रखा था। इस दौरान गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर रेलवे सुरक्षा बल और संपतिहा चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और कान में लीड लगाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed